व्यापार

अरुण जेटली ने संभाला वित्त मंत्री का प्रभार, पीयूष गोयल को दी गई थी अतिरिक्त जिम्मेदारी

Posted on

नई दिल्ली-अरुण जेटली ने वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाल लिया है। सरकार की तरफ से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई है। जेटली इलाज की वजह से पिछले एक महीने तक अमेरिका में थे।पिछले महीने ही वह इलाज के सिलसिले में न्यूयॉर्क चले गए थे, जिसके बाद पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी।जेटली की गैर मौजूदगी में गोयल ने ही मोदी सरकार का आखिरी और अंतरिम बजट 2019 पेश किया था। सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, ‘भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह के मुताबिक अरुण जेटली को वित्त मंत्रालय और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप दी है।’जेटली, बीजेपी की चुनावी टीम के प्रचार प्रमुख भी हैं, और अक्सर बड़े मुद्दों पर सरकार का पक्ष भी रखते हैं। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी हमले के बाद आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस (कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी) की बैठक में जेटली भी शामिल हुए थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO