भारत
सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षाएं शुरू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की
परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गई हैं. पहले दिन पांच व्यावसायिक विषयों के
साथ बारहवीं की परीक्षा आरंभ हुई. इसमें संगीत, कार्यालय प्रक्रिया, सब्जी
उत्पादन, परिधान निर्माण, कपड़ा रासायनिक प्रसंस्करण विषय शामिल हैं.
बारहवीं
की मुख्य परीक्षा का आयोजन 2 मार्च को अंग्रेजी विषय की परीक्षा के साथ
किया जाएगा. इस साल बारहवीं की परीक्षा के लिए 12 लाख 87 हजार 359
विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं. सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के लिए देश-विदेश
में करीब पांच हजार से ज्यादा केंद्र बनाए गए हैं.
दसवीं की व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी, जबकि मुख्य परीक्षा सात मार्च को गणित विषय के साथ शुरू होनी हैं.