हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश क्रशर संचालक संघ द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 लाख रुपये का अंशदान
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर
तथा वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर द्वारा हिमाचल प्रदेश क्रशर संचालक संघ की
ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 लाख रुपये का अंशदान दिया गया।
मुख्यमंत्री
ने एसोसिएशन के सदस्यों का इस अंशदान के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि
यह अंशदान गरीब तथा जरूरतमंदों को संकट के समय आर्थिक मदद प्रदान करने में
सहायक सिद्ध होगा।
निदेशक उद्योग हंस राज शर्मा, एसोसिएशन के अध्यक्ष
राजेन्द्र कश्मीरी, महासचिव नवदेश पासी, सचिव गोपाल शर्मा, संरक्षक अजय
राणा, युवराज बोध सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।