हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कर्म देव धर्माणी के निधन पर किया शोक व्यक्त

Posted on

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बिलासपुर जिले की घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कर्म देव धर्माणी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका बुधवार सांय घुमारवीं में दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया था।  
जय राम ठाकुर ने श्री धर्माणी को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि श्री धर्माणी बिलासपुर जिला को तथा विशेष रूप से घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के लिए उनके योगदान को लोगों द्वारा लंबे समय तक याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।  
श्री धर्माणी वर्ष 1990 से 1992 और वर्ष 2003 से 2007 तक घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे। वह वर्ष 1998 से 2003 तक 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष भी रहे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO