मनोरंजन

जिम कर्मचारी को धमकाने और बदसलूकी के आरोप में डॉली बिंद्रा के खिलाफ केस दर्ज

Posted on

मुंबई-यहां एक जिम कर्मचारी को धमकाने और उससे बदसलूकी करने के आरोप में टीवी कलाकार और बिग बॉस से चर्चा में आई अभिनेत्री डॉली बिंद्रा के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जल्द ही बिद्रा को नोटिस भेज कर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। इससे पहले डॉली बिंद्रा ने कांदिवली थाने में राधे मां के खिलाफ दर्ज करवाया था केस। नोटिस भेजकर पुलिस उन्हें मामले में पूछताछ के लिए जल्द बुलाएगी।

खार पुलिस स्टेशन ने मिली जानकारी के अनुसान, डॉली बिंद्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही नोटिस भेज कर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 447, 501, 504, 506 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।

राधे मां के खिलाफ केस कर चुकी हैं डॉली: साल 2015 में विवादित धर्मगुरु राधे मां के खिलाफ अभिनेत्री डॉली बिंद्रा ने जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया था। डॉली बिंद्रा एक समय राधे मां की भक्त रही हैं। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि उन्हें अलग-अलग फोन नंबरों से धमकी भरे फोन और सोशल मीडिया पर धमकी भरे मैसेज आ भेजे जा रहे थे। आज भी यह मामला जांच में लंबित है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO