व्यापार

वित्त मंत्रालय का कार्यभार आज से संभाल सकते हैं अरुण जेटली

Posted on

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली आज सुरक्षा पर बनी कैबिनेट कमेटी में हिस्सा ले रहे हैं और वो आज ही वित्त मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल सकते हैं
नई दिल्ली-केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली आज वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाल सकते हैं। वो पिछले हफ्ते ही अमेरिका से भारत लौट आए हैं। आधिकारिक सूत्रों के जरिए यह जानकारी सामने आई है। गौरतलब है कि अभी तक रेल मंत्री पीयूष गोयल वित्त मंत्रालय का कामकाज देख रहे थे और उन्होंने हाल ही में मोदी सरकार का छठा बजट पेश किया था, जो कि अंतरिम बजट था।

सूत्रों का कहना है कि कार्यभार संभालने के बाद वो कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक में भी हिस्सा लेगे जिसमें पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर चर्चा की जानी है। इस हमले में सीआरपीएफ के 37 जवान शहीद हो गए हैं। सॉफ्ट टिशू कैंसर का पता चलने के बाद जेटली 13 जनवरी को ही न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए थे। इसके बाद 23 जनवरी को ही वित्त मंत्रालय और कारपोरेट अफेयर्स का कार्यभार पीयूष गोयल को अस्थायी तौर पर दे दिया गया था।

14 मई, 2018 को एम्स में गुर्दे की प्रत्यारोपण सर्जरी के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी। उन्होंने पिछले साल अप्रैल महीने से ही ऑफिस आना बंद कर दिया था। इसके बाद 23 अगस्त 2018 को ही वो नार्थ ब्लॉक में वित्त मंत्रालय पहुंचे थे। तब करीब 100 दिनों तक गोयल ने मंत्रालय का कार्यभार संभाला था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO