संसार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को संसद से झटका

Posted on

अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी अरब के साथ उनके गठबंधन को दिया झटका, यमन में खाड़ी देश के युद्ध प्रयासों में अमेरिका की संलिप्तता को खत्म करने के पक्ष में किया मतदान ।
अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी अरब के साथ उनके गठबंधन को झटका देते हुए यमन में खाड़ी देश के युद्ध प्रयासों में अमेरिका की संलिप्तता को खत्म करने के पक्ष में मतदान किया। अमेरिकी सदन ने बुधवार को 177 के मुकाबले 248 मतों से ऐतिहासिक विधेयक को पारित कर दिया जिसके बाद राष्ट्रपति को 30 दिनों के भीतर ‘‘यमन से अमेरिकी सशस्त्र बलों को हटाना होगा।’’

यमन में वर्षों से चल रहे संघर्ष में हजारों नागरिक मारे जा चुके हैं। विधेयक के पक्ष में 18 रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स का साथ दिया। मतदान से सीनेट पर कदम उठाने का दबाव बढ़ गया है।  सीनेट ने भी पिछले साल ऐसा ही विधेयक पारित किया था लेकिन तब रिपब्लिकन के नियंत्रण वाला सदन इस पर मतदान नहीं करा पाया था जिससे यह विधेयक निष्प्रभावी हो गया। वर्तमान में सदन में डेमोक्रेट्स का नियंत्रण है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO