भारत

दिल्ली में बारिश के साथ हुई सुबह की शुरुआत, तापमान में गिरावट

Posted on

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली। हल्की बारिश के साथ कई जगहों पर जोरदार बारिश भी होने लगी। मौसम का मिज़ाज बदलने से तापमान में गिरावट आ गई।

मौसम विभाग की मानें तो ठंडी हवाएं भी चल सकती है। दिल्ली के अलावा पड़ोसी गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में दिन की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई और ठंडी हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग का कहना है कि ये बारिश कल पूर्वी भारत की ओर जा सकती है।

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में भारी बर्फवारी हुई है। जिससे सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर भारी बर्फवारी सड़के अवरुद्ध हो गया है, लोगों के आने जाने में परेशानी हो रही है। सड़को से बर्फ हटाई जा रही है ताकि यातायात सामान्य किया जा सके।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO