मनोरंजन

‘वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा’ के नाम से मशहूर महान अदाकारा का जन्मदिन

Posted on

बॉलीवुड को मुगल-ए-आज़म, बरसात की रात, चलती का नाम गाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज 55, हावड़ा ब्रिज,महल जैसी हिट फिल्में देने वाली मधुबाला का जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में हुआ था। मधुबाला के बचपन का नाम ‘मुमताज जहां देहलवी’ था।

बॉलीवुड की महान अदाकारा मधुबाला को अभिनय के साथ-साथ उनकी अभुद्त सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। उन्हें ‘वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा’ और ‘द ब्यूटी ऑफ ट्रेजेडी’ जैसे नाम से नवाजा गया है। वेलेंटाइन डे वाले दिन जन्मीं इस खूबसूरत अदाकारा के हर अंदाज में प्यार झलकता था। उनमें बचपन से ही सिनेमा में काम करने की तमन्ना थी, जो आखिरकार पूरी हो गई। मुमताज ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1942 की फिल्म ‘बसंत’ से की थी।मधुबाला को पहली बार हीरोइन बनाया डॉयरेक्टर केदार शर्मा ने। फ़िल्म का नाम था ‘नीलकमल’ और हीरो थे राजकपूर। इस फ़िल्म के बाद से ही उन्हे ‘सिनेमा की सौन्दर्य देवी’ (Venus Of The Screen) कहा जाने लगा। बहरहाल, उन्हें बड़ी सफलता और लोकप्रियता फ़िल्म ‘महल’ से मिली। इस सस्पेंस फ़िल्म में उनके नायक थे अशोक कुमार। इस फ़िल्म ने कई इतिहास रचे।

‘महल’ की सफलता के बाद मधुबाला ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उन्होंने राज कपूर, अशोक कुमार, दिलीप कुमार, देवानंद आदि उस दौर के सभी दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया।साल 1958 में आई उनकी एक के बाद एक चार फ़िल्में ‘फागुन’, ‘हावरा ब्रिज’, काला पानी’, ‘चलती का नाम गाड़ी’ सुपर हिट साबित हुईं! बहरहाल, 1960 में जब ‘मुगल-ए-आज़म’ रिलीज़ हुई तो इस फ़िल्म ने मधुबाला को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया! इसमें ‘अनारकली’ की भूमिका उनके जीवन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका कही जाती है।

महज 36 साल की उम्र में ही इस दुनिया के रंगमंच से अपना किरदार निभा कर विदा लेने से पहले मधुशाला ने अपनी एक ऐसी पहचान बना ली कि वो आज भी सिनेमा के दीवानों को सिद्दत से याद आती हैं। आज भी कई अभिनेत्रियां उन्हें अपना रोल मॉडल मानती हैं। उनके बर्थडे पर गूगल ने भी डूडल बनाकर उन्हें याद किया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO