मनोरंजन

नीति मोहन का प्री वेडिंग फोटोशूट, बहनों के साथ कुछ इस अंदाज में आई नजर

Posted on

सिंगर नीति मोहन बहुत जल्द शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाली है। शादी से पहले नीति मोहन ने अपना प्री वेडिंग वीडियो शूट और फोटो शूट करवाया है। इस प्री वेडिंग फोटोशूट में जल्द दुल्हन बनने वाली नीति मोहन के साथ उनकी बहनें भी नजर आ रही है।सिंगर नीति मोहन का प्री वेडिंग फोटो शूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें खूबसूरत अंदाज में नीति मोहन की बहनें भी दिखाई दे रही है।
बहनों के साथ दिखा नीति मोहन का अलग अंदाज:-सामने आई तस्वीरों में कृति मोहन, शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन का अलग अंदाज सामने आया है। नीति मोहन के साथ शक्ति और मुक्ति जमकर मस्ती करती नजर आई।
ये प्री वेडिंग फोटोशूट है थोड़ा हटके:-वैसे प्री वेडिंग फोटोशूट में देखा गया है कि होने वाले पति-पत्नी इसमें दिखाई देते है। लेकिन नीति मोहन का ये प्री वेडिंग फोटोशूट सबसे हट के लग रहा है। नीति मोहन होने वाले पति निहार पांड्या के साथ नहीं बल्कि सिस्टर्स गैंग के साथ नजर आ रही है।
कल्कि फैशन ने किया है नीति मोहन का प्री वेडिंग फोटोशूट:-इस शानदार प्री वेडिंग फोटोशूट का कॉन्ट्रैक्ट कल्कि फैशन को दिया गया है। कल्कि फैशन ने इन तीनों बहनों को अलग अंदाज के साथ दर्शकों के सामने पेश किया है।
बॉयफ्रेंड निहार पाड्या के साथ लेंगी सात फेरे;-नीति मोहन अपने बॉयफ्रेंड निहार पाड्या के साथ सात फेरे लेने वाली है। 14-15 तारीख की ये दोनों परिवार और दोस्तों के सामने विवाह बंधन में बंधेंगे।
शादी से पहले मेहंदी, सगाई और संगीत की रस्में भी होगी;-नीति मोहन और निहार पाड्या की शादी से पहले इनदोनों की मेहंदी, सगाई और संगीत की रस्में होने वाली है। यह दोनों हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस के निजाम हॉल में शादी करेंगे। इसके बाद मुंबई में ये दोनों दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखेंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO