व्यापार

SpiceJet 899 रुपये में दे रही टिकट, आज 14 फरवरी है बुकिंग की आखिरी तारीख

Posted on

नई दिल्ली-एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट 899 रुपये और 3,699 रुपये में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टिकट का ऑफर दे रही है। कंपनी ने इस ऑफर को 14 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। एयरलाइन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह ऑफर नॉन स्टॉप फ्लाइट पर एक तरफ के यात्रा पर मान्य है। स्पाइसजेट इसके अलावा चुनिंदा सीटों पर 25 फीसद की छूट भी दे रही है। इसके लिए यात्रियों को प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा।ऑफर का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को यात्रा की तारीख से कम से कम 14 दिन पहले टिकट बुक करना होगा। एयरलाइन के अनुसार इस ऑफर के साथ किसी और ऑफर को नहीं जोड़ा जाएगा साथ यह ऑफर ग्रुप बुकिंग पर मान्य नहीं होगा। इस ऑफर के तहत टिकट बुक करने के बाद कैंसिल करने पर कैंसलेशन चार्ज देना होगा।दूसरी ओर विमानन कंपनी इंडिगो और विस्तारा ने मुख्य मार्गो पर सेल की घोषणा की है। इसके तहत यात्रियों को मात्र 3,399 रुपये में विदेश जाने के टिकट मिल सकेंगे। इंडिगो ने कहा कि उसका सेल ऑफर बीते सोमवार से बुधवार तक खुला हुआ है। इस दौरान कम किराए पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की टिकट ली जा सकती है। ये टिकटें 26 फरवरी से 28 सितंबर तक की यात्र अवधि के लिए होंगीविस्तारा ने कहा कि उसका सेल मंगलवार से बुधवार तक खुला रहेगा। इस दौरान घरेलू मार्गो पर 27 फरवरी से 18 सितंबर तक की यात्र के लिए सस्ते में टिकट ली जा सकेंगी। घरेलू मार्गो पर दोनों ही कंपनियों के टिकटों का न्यूनतम किराया 899 रुपये होगा। इंडिगो ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय टिकटों की न्यूनतम दर 3,399 रुपये होगी। दोनों ही कंपनियों के सेल ऑफर के तहत आने वाले प्रमुख मार्गो में दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-अहमदाबाद, दिल्ली-कोलकाता, दिल्ली-चेन्नई और मुंबई-गोवा शामिल हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO