संसार

ईरान में आत्मघाती हमला, 27 रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स की मौत

Posted on

ईरान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में आत्मघाती बम हमला। कम से कम 27 रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स की मौत। चरमपंथी समूह जैश अल-अद्ल ने ली हमले की ज़िम्मेदारी।
ईरान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में हुए आत्मघाती बम हमले में कम से कम 27 रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स की मौत हो गई। हमलावरों ने सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में रिवॉल्यूशनरी गार्ड को ले जा रही बस को निशाना बनाया। इरना समाचार एजेंसी के मुताबिक इस घटना में 20 अन्य गार्ड ज़ख़्मी हुए हैं।

चरमपंथी समूह जैश अल-अद्ल ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है। रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स की दक्षिण-पूर्वी शाखा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जिस समय एक यूनिट पाकिस्तान के साथ लगती सीमा से वापस लौट रही थी, उसी समय उनकी बस के बगल में विस्फोटकों से भरी कार में धमाका हो गया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO