भारत

प्रधानमंत्री का आज उत्तराखंड दौरा

Posted on

प्रधानमंत्री नरेन्द्र आज उत्तराखंड के दौरे पर जाएंगे, जहां वे राज्य को कई विकास परियोजानओं को सौगात देंगे। प्रधानमंत्री एकीकृत सहकारी विकास परियोजाना की शुरूआत करेंगे। । पीएम मोदी इस परियोजना के तहत राष्ट्रीय सहकारी संघ की ओर से राज्य को मिलने वाली सहायता की पहली किस्त का 100 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौपेंगे। साथ ही दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के चुनिंदा लाभार्थियों को लोन के चेक भी वितरित करेंगे। इस अलावा प्रधानमंत्री रुद्रपुर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए उत्तराखंड का रुद्रपुर पूरी तरह तैयार है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के दौरे पर रुद्रपुर पहुंच रहे हैं। उनकी यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री राज्य को कई विकास परियोजानाओं की सौगत देंगे।

प्रधानमंत्री मोदी राज्य एकीकृत सहकारी विकास परियोजाना की शुरूआत करेंगे। एकीकृत सहकारी विकास परियोजाना का उद्देश्य किसानों, सहकारिता और दूसरे संबंधित क्षेत्रों को प्रोत्साहित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़ा सुधार करना है। कृषि और इससे संबंधित दूसरे कार्यों में शामिल लोगों को व्यापक समर्थन देकर राज्य पहाड़ी इलाकों से हो रहे पयालन को रोका जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी इस परियोजना के तहत राष्ट्रीय सहकारी संघ की ओर से राज्य को मिलनी वाली सहायता की पहली किस्त का 100 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौपेंगे। केंद्र ने पिछले महीने उत्तराखंड में एकीकृत सहकारी परियोजना विकास के लिये राज्य सरकार के 3,340 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के चुनिंदा लाभार्थियों को लोन के चेक भी वितरित करेंगे। इस योजना के तहत उत्तराखंड सरकार किसानों को 2 प्रतिशत की बहुत कम ब्याज दर पर बहुउद्देशीय लोन उपलब्ध कराती है। योजना 2022 तक राज्य में किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अलावा प्रधानमंत्री रुद्रपुर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

आम चुनाव से पहले पीएम की रुद्रपुर की इस रैली को अहम माना जा रहा है।  इससे पहले 7 नवंबर को प्रधानमंत्री ने राज्य के हरसिल में सेना और आईटीबीपी के जवानों से साथ दिपावली का पर्व मनाया था। उन्होंने 7 अक्टूबर को देहरादून में आयोजित हुए उत्तराखंड इंवेस्टर समिट को भी संबोधित किया था।
 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO