भारत

‘यूथकॉन-19’ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया संबोधित

Posted on

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में क्रेडाई के यूथकॉन-19 को संबोधित किया। ‘यूथकॉन-19’ का इस बार का विषय है-अगली पीढ़ी। क्रेडाई देश के दो सौ से अधिक शहरों के रियल स्टेट डेवेलेपर्स का प्रतिनिधित्व करने वाली शीर्ष संस्था है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार 2022 तक हर बेघर को आवास दिलाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने नए भारत के निर्माण के लिए पिछले साढ़े चार सालों में किस तरह से ढांचागत बदलाव किए हैं। इसमें केंद्र सरकार की आवास योजना काफी अहम है।

लोगों को आशियाना मुहैया कराने वाले संगठन के सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने नए भारत की बुनियाद की रेखा खींची। उन्होंने  क्रेडाई के ‘यूथकॉन-19’ में बताया कि उनकी सरकार ने नए भारत के निर्माण के लिए पिछले साढ़े चार सालों में किस तरह से ढांचागत बदलाव किए हैं। इसमें केंद्र सरकार की आवास योजना काफी अहम है। इस योजना के तहत हर गरीब के घर का सपना साकार करने के लिए 2022 का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में तेज़ी से काम किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब निस्वार्थ भाव से काम किया जाता है नीति और नीयत दोनों स्पष्ट होती है। इसमें अपने और पराए भाव मिट जाता है..भ्रष्टाचार पर खुद बखुद लगाम लग जाती है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुहैया कराए जा रहे घर महज़ सर छुपाने का ठिकाना नहीं है बल्कि आधुनिक सुविधाओं से लैस आशियाने हैं। जहां बिजली गैस सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है।

पीएम मोदी ने कहा क्रेडाई लोगों के खुद के घरों का सपना पूरा कर उनके जीने के तरीके का बदल दी है। रियल स्टेट सेक्टर को सलाह देते हुए पीएम मोदी ने अभिनेता कमल हासन की फिल्म पुष्पक का जिक्र किया। साथ ही गुजरात स्टेट हाउसिंग की तारीफ भी की। इससे पहले प्रधानमंत्री ने क्रेडाई द्वारा लगाई एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के समापन के बाद पीएम मोदी ने क्रेडाई के महिला ईकाई के सदस्यों के साथ मुलाकात की।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO