भारत

जयपुर के ईडी ऑफ़िस में रॉबर्ट वाड्रा से हुई पूछताछ

Posted on

जयपुर में प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में बुधवार को दूसरे दिन भी रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ हुई. बीकानेर में जमीन की धोखाधड़ी मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रिश्तेदार वाड्रा से मंगलवार को भी ईडी ने बीकानेर जमीन मामले में जरूरी सवाल पूछे, उनके साथ उनकी मां मौरीन वाड्रा से भी पूछताछ की गई.

ईडी ने इन मामलों में कई बार रॉबर्ट वाड्रा को समन जारी किया, लेकिन वो पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए. बाद में अदालत से भी कोई राहत नहीं मिलने पर उन्हें ईडी के सामने पेश होना पड़ रहा है.

इससे पहले पिछले हफ्ते दिल्ली के ईडी दफ्तर में वाड्रा से विदेशों में संपत्ति खरीद में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पूछताछ की गई थी. गौरतलब है कि बीकानेर में जमीन की धोखाधड़ी से जुड़े इस मामले में आरोप है कि रॉबर्ट वाड्रा ने बीकानेर जिले में 79 लाख रुपये में 275 बीघा जमीन खरीदी और तीन साल बाद भारी मुनाफे के साथ सवा पांच करोड़ रुपये में बेच दी. इस संबंध में उनके खिलाफ जुलाई, 2014 में कोलायत में 4 और गजनेर में 14 मुकदमे दर्ज कराए गए.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO