भारत

पीएम मोदी ने 16वीं लोकसभा के समापन सत्र को किया संबोधित

Posted on

संसद का बजट सत्र बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया. 16वीं लोकसभा के आखिरी सत्र के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विचार रखे.
प्रधानमंत्री ने कहा कि 44 महिला सांसदों के कारण मौजूदा लोकसभा सबसे अधिक महिला सांसदों के लिए जानी जाएगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज विश्व में भारत का एक अलग स्थान बना है तो उसका पूरा श्रेय पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों को जाता है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे कार्यकाल में देश विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है. इसके लिए यहां बैठे सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं, क्योंकि नीति-निर्धारण का काम यहीं हुआ है.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO