पंजाब

पंजाब सरकार बिना किसी पक्षपात के हर एक योग्य किसान का कजऱ् करेगी माफ- सुखजिन्दर सिंह रंधावा

Posted on

श्री मुक्तसर साहिब के गाँव समाघ के किसान कजऱ् माफी संबंधी मीडिया के एक हिस्से में छपी खबरों का किया खंडन

चंडीगढ – पंजाब के सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने श्री मुक्तसर साहिब जिले के गाँव समाघ में किसानों की कजऱ् माफी संबंधी मीडिया के एक हिस्से में आई खबरों का खंडन करते हुये कहा है कि विभाग द्वारा नियमों अनुसार योग्य किसानों का कजऱ् माफ किया जा रहा है।कैबिनेट मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार द्वारा बिना किसी पक्षपात के अबतक 4500 करोड़ रुपए के किसानी कजऱ्े माफ किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पहली बार किसानी को आर्थिक संकट में से निकालने के लिए यह योजना आरंभ की गई थी जोकि विरोधियों को हज़म नहीं हो रही और इसी कारण इस तरह की भ्रामक बातों का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जि़ला श्री मुक्तसर साहिब के गाँव समाघ में इस चरण में 37 किसानों को 27.92 लाख रुपए की कजऱ् राहत के सर्टिफिकेट दिए गए हैं।स. रंधावा ने स्पष्ट किया कि गाँव समाघ संबंधी उप-रजिस्ट्रार श्री मुक्तसर साहिब द्वारा की गई जांच में सामने आया है कि जिन कुछ किसानों के कजऱ् माफ न होने का दावा किया गया है उनमें बलदेव सिंह के 16572 रुपए, गुरजंट सिंह के 35810 रुपए, जसपाल सिंह के 49378 रुपए और कृष्ण सिंह पुत्र मिू सिंह के 82702 रुपए के कजऱ्े माफ हुए हैं। जबकि मीडिया में आई तस्वीर में दिखाई देरहे किसान हरदीप सिंह पुत्र निरवैर सिंह, कृष्ण सिंह पुत्र सुरजीत सिंह और मिू सिंह पुत्र संत सिंह जिन पर सहकारी सभा का कोई कजऱ् है ही नहीं था। जबकि प्रीतम सिंह पुत्र हरनेक सिंह और बोहड़ सिंह पुत्र दर्शन सिंह सभा के मैंबर ही नहीं हैं। इस संबंधी एक वीडियो क्लिप में दिखाई दे रही लखविन्दर कौर पत्नी दर्शन सिंह की ज़मीन समाघ बहुमंतवी सहकारी सभा के कारोबार क्षेत्र से बाहर है।इसी तरह उप-रजिस्ट्रार श्री मुक्तसर साहिब ने अपनी जांच रिपोट में स्पष्ट किया है कि मीडिया में प्रकाश सिंह जिसके पास 65 एकड़ ज़मीन होने का दावा करते हुये कजऱ् माफी का जिक्र था, सम्बन्धित जांच में पाया गया कि उक्त के परिवार में गुरजिन्दर कौर का 59696 रुपए का कजऱ् माफ हुआ है जिसके पास राजस्व रिकार्ड के अनुसार 24.36 कनाल ज़मीन है। सुखदेव कौर पत्नी साधु सिंह का 78027 रुपए का कजऱ् माफ हुआ है और उसके नाम 32.29 कनाल ज़मीन है जबकि मनप्रीत सिंह पुत्र गुरदास सिंह के पास 35.33 कनाल ज़मीन है और उसका 94910 रुपए का कजऱ् माफ हुआ है। इसी तरह इन सभी के नाम 5 एकड़ से कम ज़मीन है।उप-रजिस्ट्रार ने अपनी जांच रिपोट में यह भी पाया है कि गाँव की सहकारी सभा के 18 सदस्यों के तकनीकी आधार पर कजऱ् माफ नहीं हुए थे जिस संबंधी तकनीकी अड़चनों को दूर करके कजऱ् माफ करने के लिए एसडीएम दफ़्तर के स्तर पर बनी कमेटी द्वारा कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि 31 मार्च, 2017 को किसी किसान पर जितना कजऱ् था वही रकम माफ की जा रही है।पंजाब के सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने किसानों को कहा कि राज्य सरकार हर एक योग्य किसान का कजऱ् माफ करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने विरोधियों पार्टियों को भी चुनोती दी कि वह पंजाब सरकार की किसान कल्याण स्कीमों के खि़लाफ़ भ्रामक प्रचार करने की बजाय अपने राज्य में किये गये कामों संबंधी बताएं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO