पंजाब

विजीलैंस ने रिश्वत लेते हुये ए.एस.आई को रंगे हाथों दबोचा

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज एन.आर.आई थाना, कपूरथला में तैनात ए.एस.आई. मनजिन्दर सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।इस संबंधी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई को शिकायतकर्ता रिंकू निवासी गाँव खलवाड़ा, जि़ला कपूरथला की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उसकी दादी का केस सम्बन्धित अदालत में चालान पेश करने के बदले ए.एस.आई द्वारा 10,000 रुपए की माँग की गई है।विजीलैंस की तरफ से शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओंं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकद्मा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO