व्यापार

अकालियों का किसान प्रदर्शन एक राजनैतिक स्टंट – मुख्यमंत्री

Posted on

अकाली-लोक इंसाफ़ पार्टी के विधानसभा में से वॉकआउट को राज्य के प्रमुख के विरुद्ध ‘बद्तमीज़ी’ बताया

चंडीगढ़ – मु_ी भर किसानों के साथ विधानसभा के नज़दीक अकालियों के प्रदर्शन को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आने वाले लोक सभा चुनाव के मद्देनजऱ एक राजनैतिक स्टंट बताया है।बजट समागम के पहले दिन ‘राज्यपाल के भाषण’ के मौके पर विधानसभा में से वॉकआउट करने के लिए भी मुख्यमंत्री ने अकालियों और लोक इंसाफ़ पार्टी के विधायकों की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अकाली अपने 10 साल के शासन के दौरान किसानों के लिए कुछ भी करने में असफल रहे और अब किसान कजऱ् माफी के मुद्दे पर किसानों को गुमराह करने के लिए घटिया किस्म के सभी दाव पेचों के द्वारा निराशाजनक कोशिश कर रहे हैं।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ने अपनी कजऱ् राहत स्कीम के साथ पहले ही 5.83 लाख किसानों की मदद की है और जल्दी ही 10.25 लाख छोटे और सीमांत किसानों को इस स्कीम के अधीन लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों को घटाने की कोशिशों के कारण अकालियों को मुँह की खानी पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के भाषण के बाद राज्य विधानसभा में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि विरोधी पक्ष का विधानसभा में से वॉकआउट राज्य के प्रमुख के विरुद्ध ‘बद्तमीज़ी’ है। उन्होंने कहा कि विरोधी पक्ष की यही समस्या है कि इसके पास सदन में उठाने के लिए कोई भी मुद्दा नहीं है और यह बिना किसी मुद्दे से शोर-शराबा डालकर लोगों का ध्यान एक तरफ़ करने की कोशिश कर रहा है।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि देश के संविधान को बनाए रखने के लिए विरोधी पक्ष को उन लोकतांत्रिक सिद्धांतों की राह पर काम करने की ज़रूरत है जिन पर सांसदीय संस्थाओं की बुनियाद है। उन्होंने राज्य के लोगों के हक में अकालियों और अन्य विरोधी पार्टियों को अहम भूमिका निभाने की अपील की है।एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि बहबल कलाँ गोलीबारी की घटना की जांच के लिए सदन की सिफारिशों पर एस.आई.टी की स्थापना की गई थी और उनकी सरकार की कोई भी कार्यवाही जांच से निकलने वाले नतीजे पर निर्भर करती है। बेगुनाह लोगों के विरुद्ध अपराध के लिए जि़म्मेदारों को कानून के अनुसार सजा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि रुतबे और राजनैतिक संबंध के बिना लिहाज़ किये इस मामले में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा। लुधियाना बलात्कार के मामले में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO