मनोरंजन

सिद्धिविनायक के चरणों में अर्पित किया आकाश अंबानी की शादी का पहला कार्ड, मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता संग पहुंचे मंदिर

Posted on

ईशा अंबानी के बाद अब मुकेश अंबानी के घर में बेटे आकाश अंबानी की शादी की तैयारियां जोरों पर है। आकाश अंबानी की शादी से पहले मुकेश अंबानी पत्नी नीता और बेटा आकाश के साथ मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में पहुंचे। इसके बाद सोशल मीडिया पर इन सबकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल होती दिखाई दे रही हैं।मुकेश और नीता के बेटे आकाश अंबानी की शादी हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता के साथ हो रही है। शादी का कार्ड सिद्धि विनायक के दर पर चढ़ाने के लिए मुकेश अंबानी, अपनी पत्नी नीता अंबानी, बेटे अनंत अंबानी के साथ सुबह मंदिर पहुंचे थे।अंबानी परिवार के अलावा सिद्धि विनायक मंदिर में ईशा के ससुर अजय पीरामल भी उनके साथ दिखाई दिए।सिद्धि विनायक मंदिर में गणेश जी के दर्शन कर सभी काफी प्रसन्न लग रहे थे। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें वयारल होती दिखाई दे रहे है।सिद्धि विनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंची नीता अंबानी इस दौरान बेहद ट्रेडिशनल लुक में नजर आई। उन्होंने ने रेड कलर के हैवी कुर्ते के साथ हैवी गोल्डन बॉर्डर वाले पलाजो को पहना था। इस ड्रेस के साथ उन्होंने सिल्क का दुपट्टा भी लिया हुआ था।मिली जानकरी के मुताबिक, आकाश अंबानी की शादी 9 मार्च को होने वाली है। उनकी ये शादी वर्ल्ड सेंटर बीकेसी मुंबई में होगी। शादी से पहले यानी 10 मार्च को कुछ रस्में होंगी।मुंबई में शादी होने के बाद आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का रिसेप्शन 11 मार्च को होगा। इस दौरान बॉलीवुड के कई सेलेब्स दिखाई देंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO