मनोरंजन

दबंग 3 में डेब्यू करने जा रहे अरहान खान

Posted on

अरबाज-मलाइका के बेटे अरहान की बॉलीवुड में एंट्री, दबंग 3 में प्रभुदेवा को करेंगे असिस्ट

बॉलीवुड -अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। 16 साल के अरहान एक्टिंग में नहीं बल्कि डायरेक्शन से अपनी शुरुआत कर रहे हैं। एक इंटरटेनमेंट न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, अरहान को दबंग 3 में प्रभुदेवा को असिस्ट करने का ऑफर मिला है। उनकी इस सफलता से अरबाज और मलाइका दोनों खुश हैं।

दबंग 3 में नहीं दिखेगीं मलाइका: दबंग 3 की शूटिंग अप्रैल 2019 में शुरू होगी। दबंग सीरीज की पहली दो फिल्मों की तरह ही इस बार भी फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा ही मुख्य फीमेल रोल में नजर आएंगी। हालांकि, खबर है कि फिल्म के पिछले दोनों पार्ट में आईटम नंबर करने वाली अरहान की मां मलाइका दबंग 3 में नहीं दिखाई देंगीं। उनकी जगह करीना कपूर को लिया जा सकता है।

जल्द शादी कर सकते हैं अरबाज-जॉर्जिया: साल 2017 में अरबाज और मलाइका का तलाक हो गया था। इन दिनों मलाइका अक्सर अपने से करीब 12 साल छोटे अर्जुन कपूर के साथ दिखाई देती हैं। तो वहीं अरबाज भी कई मौकों पर अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ नजर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज जल्द ही जॉर्जिया से शादी कर सकते हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO