खेल

कबड्डी खिलाड़ी विकेश कुमार की सड़क हादसे में मौत

Posted on

राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी विकेश कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई है। विकेश झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप) की भर्ती के लिए बोकारो जाने वाले थे। फिजिकल ट्रेनिंग के लिए जाते समय ट्रक ने टक्कर मार दी, घटनास्थल पर ही मौत हो गई। झारखंड के देवघर जिले में राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी विकेश कुमार राउत की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह ब्लूमिंग बड्स स्कूल के पास देवघर-दुमका हाईवे पर हुई। यहां एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। विकेश ने जमशेदपुर में आयोजित 59 वीं सीनियर इस्ट जोन कबड्डी प्रतियोगिता में झारखंड की टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

विकेश 13 फरवरी को बोकारो के झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप) की भर्ती के लिए मंगलवार की रात को ही बोकारो जाने वाले थे। इसकी तैयारी के लिए वे फिजिकल ट्रेनिंग के लिए अपने साथियों के साथ मोहनपुर चोपा मोड़ स्थित जैंप-पांच के कैंप जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। विकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। विकेश ने आरमित्रा प्ल्स टू स्कूल से पढ़ाई की थी और लगातार उसी मैदान में कबड्डी की प्रैक्टिस किया करते थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO