खेल

गांगुली ने कर दी भविष्यवाणी- इस खिलाड़ी को नहीं मिलेगी विश्व कप 2019 की टीम में जगह

Posted on

नई दिल्ली-विश्व कप को लेकर हर कोई अपनी राय दे रहा है। टीम में किसे जगह मिलेगी किसे नहीं मिलेगी इस पर भी पूर्व खिलाड़ी अपने विचार पेश कर रहे हैं। कुछ खिलाड़ियों ने विश्व कप को लेकर अपनी पसंदीदा टीम की भी घोषणा कर दी है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी अपनी राय दी है और कहा है कि इस बार के विश्व कप के लिए ऑल राउंडर विजय शंकर को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। गांगुली ने ऐसा क्यों कहा इसके बारे में उन्होंने कोई तर्क नहीं दिया। हालांकि इससे पहले चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने कहा था कि विजय शंकर विश्व कप के लिए भारतीय टीम की रणनीति का हिस्सा हैं। विजय शंकर की बात करें तो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। वह टी 20 सीरीज में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने तीन मैचों में 84 रन रन बनाए थे। सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने 43 रन की लाजवाब पारी खेली मगर टीम मैच जीतने में कामयाबी नहीं हो सकी थी। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में भी 45 रन की अच्छी पारी खेली थी। हालांकि गांगुली ने कहा कि विजय शंकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि शंकर ने अपनी बल्लेबाजी में सुधार किया है और रिषभ पंत ने भी अच्छा खेला, लेकिन मुझे नहीं लगता कि शंकर को टीम में शामिल किया जाएगा। गांगुली ने कहा कि सिमित ओवरों के प्रारूप में विजय शंकर, खलील अहमद और रिषभ पंत को मौका दिया जाना अच्छा फैसला था। उन्होंने कहा कि मौके दिए जाने से नए खिलाड़ियों की ताकत व उनकी कमजोरियों का पता चलता है। अगर आप नए खिलाड़ियों को मौका नहीं देंगे तो कैसे पता लगेगा कि वो दबाव में खेल सकते हैं या नहीं। ऐसे खिलाड़ियों को मौका देकर उनकी क्षमता के बारे में पता लगाना भारत को हित में था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO