व्यापार

महंगाई के मोर्चे पर राहत

Posted on

आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर, खुदरा महंगाई गिरकर 2.05 फीसदी पर हुई, दिसंबर माह में खुदरा महंगाई दर थी 2.19 फीसदी, उत्पादन में भी दर्ज की गई वृद्धि, नवंबर के 0.5 फीसदी के मुकाबले बढ़कर पहुंचा 2.4 प्रतिशत।
आर्थिक मोर्चे पर राहत की खबर आई है। खाद्य वस्तुओं के दाम कम होने से खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में पिछले माह के मुकाबले घटकर 2.05 प्रतिशत पर आ गयी।   दिसंबर 2018 के संशोधित आंकड़ों के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति उस माह 2.11 प्रतिशत थी जबकि प्रारंभिक आंकड़ों में इसे 2.19 प्रतिशत बताया गया था।
जनवरी, 2018 में खुदरा मुद्रास्फीति 5.07 प्रतिशत थी।  देश के औद्योगिक  उत्पादन में पिछले साल दिसंबर में गिरावट दर्ज की गई और इसकी वृद्धि दर 2.4 फीसदी पर रही। जबकि साल 2017 के इसी महीने में इसकी वृद्धि दर 7.3 फीसदी थी।
हालांकि माह-दर-माह आधार पर औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में बढ़ोतरी हुई है,  नवंबर  में 0.32 फीसदी थी। वहीं दिसंबर 2018 में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर बढ़कर 2.4 फीसदी रही है जबकि नवंबर, 2018 में ये 0.5 फीसदी रही थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO