संसार

अमेरिका: कुख्यात ड्रग्स माफिया अल चापो दोषी करार

Posted on

विश्व के कुख्यात कारटेल माफिया जुआकिन अल चापो गुजमैन को अमेरिका की एक अदालत ने कई टन नशीली दवाइयों की तस्करी का पाया दोषी। गुजमेन अमेरिकी अभियोजनकर्ताओं द्वारा लगाए गए सभी 10 आरोपों के लिए ठहराया कसूरवार, पैरोल के बिना आजीवन कारावास की सजा मिलने की उम्मीद.

विश्व के कुख्यात कारटेल माफिया जुआकिन अल चापो गुजमेन को अमरीका की एक अदालत ने अमरीका में कई टन नशीली दवाइयों की तस्करी का दोषी पाया है। अल चापो गुजमेन मैक्सिको के ग्रामीण इलाके में एक गरीब परिवार में पैदा हुआ था और उसने अवैध तरीके से अरबो डॉलर कमाए।

ब्रुक्लिन में संघीय अदालत के न्यायाधीशों ने अल चापो गुजमेन को अमरीकी अभियोजनकर्ताओं द्वारा लगाए गए सभी 10 आरोपों का दोषी पाया। न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के अमरीकी अटोर्नी रिचर्ड डोनोगुई ने कहा है कि उन्हें गुजमैन को आजीवन कारावास की सजा मिलने की उम्मीद है और इस सजा से वह बच नहीं सकता और आम जीवन में वापस नहीं आ सकता।

अदालत 25 जून को गुजमेन को सजा सुनाएगी। गुजमेन मैक्सिको की अतिसुरक्षित कारागार से दो बार नाटकीय ढंग से भाग चुका है लेकिन उसने अपने गृह राज्य सिनालोवा में गरीबों के बीच रॉबिन हुड की छवि बना रखी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO