भारत
लॉबिस्ट की तरह काम कर रहे हैं राहुल गांधी: रविशंकर प्रसाद
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रतिस्पर्धी विमान कंपनियों का लॉबिस्ट
करार दिया है.
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के
नेता जब विपक्ष में रहते हैं तो दलाली से और जब सत्ता में रहते हैं, तो
भ्रष्टाचार से पैसे कमाते हैं.
रविशंकर प्रसाद ने सवाल उठाया कि
एयरबस का इंटर्नल ई-मेल राहुल गांधी को कैसे मिला. उन्होंने राहुल गांधी के
संवाददाता सम्मेलन को बेशर्मी की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि झूठ की मशीन
से कोई उम्मीद नहीं कर सकते.