पंजाब

विजीलैंस द्वारा 15,000 की रिश्वत लेता पटवारी काबू

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राजस्व मुनक, जि़ला संगरूर में तैनात पटवारी मिू सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया। पटवारी मिू सिंह को शिकायतकर्ता मनदीप सिंह निवासी मुनक, जि़ला संगरूर की शिकायत पर 15,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी द्वारा उसकी ज़मीन का रिकार्ड दुरुस्त करने के बदले 30,000 रुपए की माँग की गई है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की जाँच के उपरांत उक्त दोषी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में पहली किश्त के 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पटियाला स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकद्दमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO