भारत
दिल्ली के करोलबाग में एक होटल में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत
दिल्ली के करोलबाग में एक होटल में आज सुबह भीषण आग गई। आग की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई, 14 लोग जख्मी हैं।
दिल्ली
के करोलबाग इलाके में आज तड़के एक होटल में आग लग जाने से 12 लोगों की मौत
हो गई और 14 लोग जख्मी हो गए हैं। दिल्ली अग्नि शमन सेवा के अनुसार इस
हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
आग की ख़बर मिलते ही
अग्निशमन विभाग की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य तेजी से
चला। घायलों को राममनोहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल अधिकारी ने
बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और 46 लोगों को बाहर
निकाला गया है।