भारत

एससी,एसटी,ओबीसी के हितों के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

Posted on

केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के मामले पर सरकार ने लोकसभा में फिर प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कोर्ट के बाद अध्यादेश का विकल्प खुला है। हंगामे की भेंट चढ़ी राज्यसभा की कार्यवाही, दोपहर दो बजे बैठक दिन भर के लिए स्थगित।

सुबह संसद को दोनो सदनो में जमकर हंगामा हुआ। राज्यसभा की कार्यवाही अलग अलग मुद्दों को लेकर दो बार बाधित हुई। सपा बसपा ने यूपी में जहरीली शराब से हुई मौतो का मुद्दा उठाया। वंही लोकसभा की कार्यवाही भी टीडीपी और कांग्रेस सदस्यों के हंगामें के चलते बाधित हुई और प्रश्नकाल पूरा नही चल पाया। कांग्रेस और जेडीएस ने कर्नाटक सरकार को गिराने की साजिश करने का आरोप लगाते हुये सदन में हंगामा किया।

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान जबाब देते हुये मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने साफ किया है कि केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में एसएसीएसटी, ओबीसी आरक्षण के लिये केन्द्र सरकार प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि मौजूदा सत्र के दौरान बस अब दो दिन ही बचे है ऐसे में देखना होगा कि सरकार के एंजेडे में शामिल अहम विधेयक इसी सत्र में पारित हो पायेंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO