भारत

लोकसभा ने पास किया अंतरिम बजट

Posted on

पिछले सप्ताह की ही तरह इस सप्ताह के पहले दिन संसद में दोनों सदनों में हंगामा देखने को मिला.. लोकसभा में हंगामें की वजह से प्रशनकाल भी नहीं चल सका और कार्यवाही कई बार बाधित हुई। हालांकि बाद में कामकाज हुआ और लोक सभा ने अंतरिम बजट पास कर दिया… वहीं, राज्य सभा में विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित करना पड़ा। संसद का ये बजट सत्र बुद्धवार को संपन्न हो रहा है..

लोकसभा ने अंतरिम बजट को पास कर दिया है। लोकसभा में सोमवार को अंतरिम बजट पर चर्चा हुई जिसके बाद सदन ने इसे पास कर दिया। अंतरिम बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री पियूष गोयल ने  भरोसा जताया कि उनकी सरकार ही पूर्ण बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री ने बजट में घोषित पीएम किसान योजना का जिक्र किया और कहा कि अगले दस वर्षो में इसके जरिए किसानों को साढ़े सात लाख करोड़ रुपये मिलेंगे। कुछ विरोधी दलों की ओर से इस योजना पर सवाल उठाने पर वित्त मंत्री ऐसे लोगों पर जमकर बरसे।

उन्होंने आंकडों के जरिए बताया कि कैसे उनकी सरकार वित्तीय अनुशासन कायम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मंहगाई रोकने के लिए कडे कदम उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकारों ने जिस तरह से देश को लूटा है उसकी वजह से देश में आज भी गरीबी है और मोदी सरकार उसको मिटाने का काम कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को कभी इसके लिए माफ नहीं करेगी।

इससे पहले सुबह संसद को दोनो सदनो में जमकर हंगामा हुआ। राज्यसभा की कार्यवाही अलग अलग मुद्दों को लेकर दो बार बाधित हुई। सपा बसपा ने  यूपी में जहरीली शराब से हुई मौतो का मुद्दा उठाया।वंही लोकसभा की कार्यवाही भी टीडीपी और कांग्रेस सदस्यों के हंगामें के चलते बाधित हुई और प्रश्नकाल पूरा नही चल पाया। कांग्रेस और जेडीएस ने कर्नाटक सरकार को गिराने की साजिश करने का आरोप लगाते हुये सदन में हंगामा किया। लोकसभा में प्रश्नकाल  के दौरान जबाब देते हुये मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने साफ किया है कि केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में एसएसीएसटी ,ओबीसी आरक्षण के लिये  केन्द्र सरकार प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि मौजूदा सत्र के दौरान बस अब दो दिन ही बचे है ऐसे में देखना होगा कि सरकार के एंजेडे में शामिल अहम विधेयक इसी सत्र में पारित हो पायेंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO