संसार

प्रिंस फिलिप ने किया कार दुर्घटना के बाद लाइसेंस सरेंडर

Posted on

प्रिंस फिलिप ने लाइसेंस सरेंडर किया, पिछले महीने ड्राइविंग के दौरान पलटी थी उनकी कार
लंदन-18 जनवरी को प्रिंस फिलिप की लैंड रोवर कार, अन्य वाहन से टकराकर पलट गई थी। हादसे में फिलिप को कोई चोट नहीं आई, लेकिन दूसरी कार के दो लोग जख्मी हो गए। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति 97 वर्षीय प्रिंस फिलीप ने हाल ही में हुई कार दुर्घटना के बाद शनिवार को अपना ड्राइविंग लाइसेंस सरेंडर कर दिया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति 97 वर्षीय प्रिंस फिलीप ने हाल ही में हुई कार दुर्घटना के बाद शनिवार को अपना ड्राइविंग लाइसेंस सरेंडर कर दिया। प्रिंस फिलिप की कार दुर्घटना के बाद काफी विवाद हुआ था और मीडिया में बढ़ती उम्र में वाहन चलाने को लेकर गंभीर चर्चा छिड़ गई थी।

क्वीन एलिजाबेथ II के पति और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप (97) ने कार एक्सीडेंट के 22 दिन बाद अपना ड्राइविंग लाइसेंस सरेंडर कर दिया। बकिंघम पैलेस की ओर से बयान में कहा गया है कि फिलिप ने शनिवार को यह निर्णय लिया। घटना के बाद प्रिंस की उम्र और ड्राइविंग को लेकर मीडिया में आलोचना हो रही थी। ब्रिटेन में ड्राइविंग की उम्र तय करने के लिए कानून नहीं है, लेकिन 70 की उम्र के बाद हर तीन साल में लाइसेंस रीन्यू कराना पड़ता है।

बकिंघम पैलेस ने बताया कि ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग (प्रिंस फिलिप) ने पिछले महीने हुई लैंड रोवर दुर्घटना के बाद स्वयं यह फैसला लिया। पैलेस की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘गंभीरता से विचार करने के बाद ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग ने स्वेच्छा से अपना ड्राइविंग लाइसेंस सरेंडर करने का फैसला लिया है।’

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नोरफ्लोक पुलिस इसकी पुष्टि करती है कि सैंड्रिंघम दुर्घटना में शामिल लैंडरोवर के ड्राइवर ने स्वेच्छा से अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO