भारत

प्रधानमंत्री ने हुब्बली में आईआईटी धारवाड़ और आईआईआईटी धारवाड़ का किया शिलान्यास

Posted on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुब्बली में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री को बताया मजबूर सीएम, उन्होंनें कहा विपक्षी दल यही मजबूर मॉडल देश पर थोपना चाहती है।

प्रधानमंत्री अपने तीसरे पड़ाव कर्नाटक के हुब्बली के दौरे पर हैं। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़ और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़ का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने 18 किलोमीटर लंबी चिक-जाजूर-मायाकोंडा रेलखण्ड का दोहरीकरण, 346 किलोमीटर लम्बी हॉस्पेट-हुबली-वास्को-डिगामा रेल लाइन के विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन भी किया। धारवाड़ में नगर गैस वितरण परियोजना, 1.5 MMT क्षमता वाली मंगलौर रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व सुविधा और ISPRL की 2.5 MMT पडूर SPR सुविधा राष्ट्र को समर्पित किया। वे धारवाड़ में PMAY के तहत निर्मित 2384 आवासों के ई-गृह प्रवेश के साक्षी बने। इसके बाद पीएम का एक रैली को भी संबोधित किया।

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गांवों और शहरों के डेढ़ करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिले हैं। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े चार वर्षों में सरकार ने निरंतर सबका साथ और सबका विकास के लिए काम किया है। पीएम मोदी ने कहा कि जिस रफ्तार से पिछली सरकार घर बनवा रही थी। उस हिसाब से जितने घर हमने बनाए हैं उसे बनवाने में उन्हें 40-50 साल लग जाते। लेकिन वर्तमान सरकार ने ये काम सिर्फ 55 महीने में करके दिखा दिया।

कर्नाटक सरकार को मजबूर सरकार बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री की सारी उर्जा सिर्फ सरकार बचाने में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल यही मजबूर मॉडल देश के उपर थोपना चाहती है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO