पंजाब

विजीलैंस ने 5,000 की रिश्वत लेते हुये हवलदार रंगे हाथों दबोचा

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज एस.पी. शहरी के रीडर के तौर पर तैनात हवलदार जसविन्दर सिंह को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंधी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त हवलदार को शिकायतकर्ता बबीता सूरी निवासी सैक्टर 23, चंडीगढ़ की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उसके पति के विरुद्ध दर्ज किये गये मुकद्मे में मदद करने के बदले मुख्य सिपाही जसविन्दर सिंह द्वारा 10,000 रुपए की माँग की गई है और सौदा 5,000 रुपए में तय हुआ है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी हवलदार को दो सरकारी गवाहों की हाजऱी में 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना एसएएस नगर में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO