पंजाब
नये डी.जी.पी. ने मंत्रीमंडल के समक्ष औपचारिक तौर पर जान-पहचान करवाई
राज्य की सुरक्षा और शान्ति हर हाल में बरकरार रखने का भरोसा
चंडीगढ़ – पंजाब के नये पुलिस प्रमुख दिनकर गुप्ता ने आज सरकार को भरोसा दिया कि राज्य में अमन -शान्ति और सुरक्षित माहौल को यकीनी बनाने के लिए वह हर संभव कदम उठाऐंगे। डी.जी.पी. ने आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में मंत्रीमंडल के समक्ष औपचारिक तौर पर अपनी जान-पहचान करवाते हुए कहा कि वह अपने पूर्व अधिकारी सुरेश अरोड़ा की तरफ से पेशेवर तौर पर तय किये गये उच्च मानक को कायम रखेंगे और सभी के लिए निष्पक्ष पुलिस प्रबंध यकीनी बनाऐंगे। इस अवसर पर मंत्रीमंडल ने पूर्व डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा की सराहना की जिनके नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने अपराध को कंट्रोल करने और अमन-कानून एवं व्यवस्था बरकरार रखने समेत बड़ी प्राप्तियां हासिल की।वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि चाहे राज्य की पुलिस फोर्स पंजाब को पेश चुनौतियों के साथ निपटने में शानदार ढंग से काम कर रही है परन्तु उच्च मानक उत्पादकता के मुताबिक और प्रभावी बनाने की ज़रूरत है।श्री दिनकर ने मंत्री को भरोसा दिया कि फोर्स के फंडों के उत्पादक प्रयोग के तौर-तरीके ढूँढने के अलावा यह भी यकीनी बनाऐंगे कि पुलिस कर्मचारियों की ड्युटी संबंधी किसी तरह का समझौता न हो। मंत्रीमंडल ने पुलिस फोर्स को मौजूदा संदर्भ में राज्य को पेश नयी चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए अपनी क्षमताओं को मज़बूत बनाने के लिए पूरा सहयोग दिया है।