पंजाब

ई.डी. मजीठिया द्वारा सियासी कामों के लिए इस्तेमाल किये गये पैसों के स्रोतोंं की जांच करे- रंधावा

Posted on

चंडीगढ़ – यूथ अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा बाँटे गए पैसों पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कैबिनेट मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कहा कि मजीठिया के जुर्म की ई.डी. यह पता लगाऐ कि उसके पास यह पैसे कहाँ से आए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बिक्रम मजीठिया ने इन चालों से प्रसिद्धि हासिल करने की कोशिश की थी और उन्होंने इस मुद्दे में दख़ल देकर पंजाब सरकार को इस मामले से दूर रखने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि मजीठिया इसमें कैसे दख़ल दे सकता है जबकि बुद्ध सिंह का मामला पहले ही सरकार की प्रक्रिया अधीन था। उन्होंने कहा कि इसीलिए इन पैसों के स्रोतों की जांच ज्यादा ज़रूरी है क्योंकि अकाली -भाजपा सरकार के समय भी उन पर ड्रग, ट्रांसपोर्ट और शराब माफिया होने के गंभीर दोष लगाए गए थे। इसलिए यदि इन पैसों का प्रयोग सियासी फ़ायदा लेने के लिए किया जा रहा है तो ई.डी. को इस मामले की जांच करके इन पैसों के स्रोतों की तह तक जाना चाहिए। प्रसिद्ध भोला ड्रग केस, जिसमें भी ई.डी. ने मजीठिया को सवालों के घेरे में लिया था, को याद करते हुये श्री रंधावा ने कहा कि यह पता लगाना ज़रूरी है कि क्या अपराध में शामिल यह पैसा कहाँ से आया। उन्होंने कहा कि उसने पूर्व जेल मंत्री सरवन सिंह फिलौर को हवाला केस (भोला ड्रग केस) में फसाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव भी बनाया था। जिनको सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी, जिससे ई.डी. ने सुनवाई पर रोक लगा दी थी। उन्होंने कहा कि फिलौर ने यह बताया था कि उनको सुप्रीम कोर्ट जाने पर राजनैतिक बदलाखोरी के मामले में फसाया गया था और उन्होंने दावा किया कि वह मजीठिया की साजिश का शिकार हुए थे। श्री रंधावा ने कहा कि जिस तरीके से बिक्रम मजीठिया ने सरकारी प्रक्रिया में दख़ल देने और मीडिया की मुख्य समाचार प्राप्त करने की भी कोशिश की थी, वह नहीं जानता कि ई.डी. और अन्य प्रमुख एजेंसियाँ ऐसे पैसों पर नजऱें रखेंगी। श्री रंधावा ने कहा कि उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को ई.डी. जांच की सिफारिश की थी कि अगर राहुल गांधी के रिश्तेदार रोबर्ट वाड्रा से हवाला कारोबार के दोषों में पूछताछ हो सकती है तो भाजपा को ई.डी को मजीठिया से पूछताछ के लिए कहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ई.डी. को जांच के लिए दोहरे मापदण्ड नहीं अपनाने चाहिए और ई.डी. को मजीठिया से पूछताछ करनी चाहिए। कल शिरोमणि अकाली दल के यूथ विंग (वाई.ए.डी) के इंचार्ज बिक्रम सिंह मजीठिया ने बुद्ध सिंह को कजऱ् वापस करने के लिए 3.86 लाख रुपए के दो चैक दिए थे। कैबिनेट मंत्री श्री रंधावा ने कहा कि 16 अक्तूबर, 2016 को समकालीन पी.पी.सी.सी. के प्रमुख कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुद्ध सिंह को भरोसा दिलाया था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह ‘कजाऱ् कुर्की ख़त्म, फ़सल दी पूरी रकम’ अधीन पहले लाभपात्री होंगे। उन्होंने कहा कि यह पहले ही सरकार की प्रक्रिया अधीन है और ऐसी कजऱ् राहत स्कीमों के वितरण के लिए नियम बनाऐ गए हैं। सरकारी काम नियमों के साथ ही चलते हैं जिससे लोगों का पैसा बर्बाद न हो, न कि मजीठिया की तरह, जिसने अकाली -भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान लोगों से पैसा लूटा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO