संसार

भारत-श्रीलंका संबंधों पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने भारत आ रहे हैं महिंदा राजपक्षे

Posted on

कोलंबो-श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति और विपक्ष के नेता महिंदा राजपक्षे शुक्रवार शाम को भारत की यात्रा के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी राजपक्षे के कार्यालय ने दी। राजपक्षे बंगलौर में भारत-श्रीलंका संबंधों पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पिछले महीने श्रीलंका में विपक्ष के नेता बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। छह महीने के दौरान महिंदा राजपक्षे की यह दूसरी भारत यात्रा है।इससे पहले महिंदा राजपक्षे सितंबर 2018 में भारत की यात्रा पर आये थे। इस दौरान उन्होंने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं की बैठक में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई थी। भारत आने पर राजपक्षे का शानदार स्वागत किया गया था।राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना अक्टूबर में रानिल विक्रमसिंघे को हटाकर महिंदा राजपक्षे को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया था। राजपक्षे की नियुक्ति से श्रीलंका में संवैधानिक संकट पैदा हो गया था। यह संकट करीब 50 दिनों के बाद खत्म हुआ था। श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद अपना फैसला रानिल विक्रमसिंघे के पक्ष में दिया था। संसद में रानिल विक्रमसिंघे ने बहुमत साबित भी कर दिया था। कोर्ट के आगे झुकते हुए राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने रानिल विक्रमसिंघे को दोबारा प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO