भारत

कांग्रेस ने गरीबों का 55 साल किया बर्बाद: प्रधानमंत्री मोदी

Posted on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक जनसभा को किया संबोधित। कहा, कांग्रेस ने 55 साल में गरीबों को बर्बाद किया जबकि एनडीए सरकार ने 55 महीने के अंदर गरीबों को आगे बढ़ाने का रास्ता निकाला।
रायगढ़ के कोड़ातराई में प्रधानमंत्री ने भाजपा की एक जनसभा में शिरकत की। छत्तीसगढ़ विधानसभा के हालिया चुनाव के बाद ये पहली रैली रही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं के विश्वास और जनादेश का भाजपा हमेशा सम्मान करती रही है। प्रधानमंत्री ने विश्वास दिलाया कि राज्य में विकास के कार्य तेज़ी के साथ होते रहेंगे। लेकिन उन्होंने राज्य कि नई कांग्रेस सरकार के कामों से निराशा जताई। उन्होंने कहा ग़रीबों और आदिवासियों के हित की आयुष्मान योजना पर भी कांग्रेस की राज्य सरकार ने अडंगा लगा दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सीबीआई को भी अब राज्य में आने पर रोकने लगी है। उन्होंने कांग्रेस की सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्ट तंत्र एक बार फिर पैर पसारने लगा है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के सभी बड़े नेता जमानत पर हैं। सभी के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार की जांच चल रही है।

प्रधानमंत्री ने महागठबंधन की राजनीति पर कहा कि इन सभी का कोई नैतिक धरातल नहीं है। ये सभी सिर्फ मोदी का विरोध करने की राजनीति कर रहे हैं देश की भविष्य के प्रति कोई सोच नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस की किसान कर्ज़माफ़ी को सिर्फ चुनावी हथकंडा बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सिर्फ कुछेक किसानों का कर्ज़ माफ हुआ है जबकि राष्ट्रीय बैंकों को साहूकारों से लोन लेने वाले किसानों का ऋण नहीं माफ किया गया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO