पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा ओलावृष्टि के कारण फसलों के हुए नुक्सान का अनुमान लगाने के लिए विशेष गिरदावरी के हुक्म

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में ओलावृष्टि के कारण फसलों के हुए नुक्सान का अनुमान लगाने के लिए विशेष गिरदावरी के हुक्म जारी किये हैं। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश जारी करते हुए राजस्व विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को फसलों के नुक्सान का पता लगाने के लिए कहा है। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्धी विशेष गिरदावरी करने के लिए कहा है। प्रवक्ता के अनुसार चाहे गेहूँ की फ़सल के लिए सर्दियों की यह बारिश लाभदायक है परन्तु ओलावृष्टि के कारण हुए संभावित नुक्सान का अनुमान सभी डिप्टी कमीश्नरों और राजस्व विभाग के स्टाफ द्वारा किया जायेगा। उनको इस सम्बन्धी रिपोर्ट राज्य सरकार के समक्ष समय पर पेश करने के लिए कहा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO