पंजाब

पंजाब को सुरक्षित और लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाना मेरी प्राथमिकता-डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता

Posted on

दिनकर गुप्ता ने डी.जी.पी. पंजाब का प्रभार संभाला

चंडीगढ़ – राज्य पुलिस के प्रमुख के तौर पर पद संभालते दिनकर गुप्ता ने कहा कि पंजाब के नागरिकों को जि़म्मेदार, जवाबदेह और सुरक्षित वातावरण मुहैया करवाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी और ख़ास तौर पर सरहदी राज्य होते हुए पंजाब में दहशत विरोधी कार्यवाहियों पर रोक लगाने हेतु भी वह अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे।डीजीपी सुरेश अरोड़ा की जगह डीजीपी पंजाब का पद संभालने के बाद यहाँ पंजाब पुलिस हैडक्वाटर में दिनकर गुप्ता ने कहा कि वह डी.जी.पी. अरोड़ा द्वारा किये गए कार्यों और मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह की पंजाब के लिए दूर-दशर््िाता को आगे लेजाने की कोशिश करेंगे जिसमें नशों की रोकथाम और राज्य को गैंगस्टरों से मुक्त करना भी शामिल है।सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी पहली मुलाकात के दौरान नशाखोरी के खि़लाफ़ ज़ीरो टॉलरैंस का ऐलान करते हुए दिनकर गुप्ता ने कहा कि वह डी.ए.पी.ओ. और बड्डी प्रोग्राम को हू-ब-हू लागू करना यकीनी बनाऐंगे। पुलिस फोर्स द्वारा की जा रही सख़्त मेहनत की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस देशभर में बहादुर पुलिस के तौर पर जानी जाती है और वह ऐसी बहादुर पुलिस फोर्स के प्रमुख होने पर गर्व महसूस करते हैं। सुरेश अरोड़ा द्वारा किये प्रशंसनीय कार्यों को याद करते हुए दिनकर गुप्ता ने अरोड़ा को पंजाब पुलिस का सबसे बढिय़ा अफ़सर बताते हुए कहा कि वह बहुत ही नरम और नम्र स्वभाव के हैं और बहुत बारीकी से काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरेश अरोड़ा में बेमिसाल गुण हैं और उन्होंने पूरी निष्ठा से सेवा की है। उन्होंने कहा कि डी.जी.पी. अरोड़ा ने हमेशा पुलिस मुलाजिमों के साथ नज़दीकी संपर्क रखा और संपर्क सभाओं के द्वारा निजी सुनवाई भी की।डी.जी.पी. गुप्ता ने कहा कि अरोड़ा के कार्यकाल के दौरान, पंजाब पुलिस ने संगठित अपराधिक गैंगों को बर्बाद किया और 255 गैंगों के सदस्यों की गिरफ़्तारी के साथ-साथ 51 गैंगस्टरों को ख़त्म किया। डी.जी.पी. गुप्ता ने कहा कि अरोड़ा के कार्यकाल के दौरान, पंजाब पुलिस ने संगठित अपराधिक गैंगाों को बर्बाद किया और 255 गैंगों के सदस्यों की गिरफ़्तारी के साथ-साथ 51 गैंगस्टरों को ख़त्म किया। डीजीपी गुप्ता ने बताया कि डी.जी.पी. अरोड़ा के कार्यकाल के दौरान पंजाब पुलिस ने 24 आतंकवादी ग्रुपों को बेनकाब करके 115 आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया और 6 ए.के. 47 / ए.के. 56 /ए.के. 74 राईफलें, 4 अन्य राईफलें और 65 रिवाल्वर /पिस्तौल बरामद किये गए। इस मौके पर बोलते हुए सुरेश अरोड़ा ने कहा कि शिकायतें सुनने से पीडि़तों की चिंता घटती है और नागरिकों की समस्याओं को सुनकर हल करना चाहिए। इस मौके पर विदाई समारोह के दौरान पुलिस की टुकड़ी ने डीजीपी दिनकर गुप्ता और सुरेश अरोड़ा को गार्ड ऑफ ऑनर भी पेश किया। इस मौके पर दूसरों के अलावा हरदीप सिंह ढिल्लों, एम.के. तिवाड़ी, वी.के.भावड़ा (सभी डीजीपी) और अन्य पुलिस हैड्डकुआर्टरों में तैनात सीनियर अफ़सर भी उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO