मनोरंजन

नेहा धूपिया ने बनाया अंगद बेदी के जन्मदिन को खास

Posted on

बॉलीवुड के हैंडसम हंक अंगद बेदी आज 36 साल के हो चुके है। बता दें कि अंगद को 37 वें जन्मदिन पर बीती रात से ही दोस्तों और फैंस की ओर से लगातार शुभकामनाएं मिल रही है। वैसे अंगद की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने जिस अंदाज में अंगद को जन्मदिन की बधाई दी है, उसे देखकर तो आप भी कहेंगे कि भाई बीवी हो तो ऐसी।बता दें कि इस समय नेहा, अंगद और उनकी छोटी बेदी मेहर गोवा में है। कुछ घंटे पहले ही नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और अंगद की एक बेहद ही प्यारी तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा है हैप्पी बर्थडे माई फॉरएवर लवर। सामने आई इस तस्वीर में नेहा और अंगद की खुशी देखते ही बन रही है।तो देखा आपने कि किस तरह से नेहा ने अंगद को जन्मदिन की बधाई दी है। वैसे हम आपसे कहना चाहेंगे कि ये तो सिर्फ ट्रेलर और पिक्चर अभी भी बाकी है। जी हां नेहा ने आज अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अंगद को कई बार जन्मदिन की बधाई दी है। दादा बिशन सिंह बेदी ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोती मेहर की क्यूट तस्वीर, नेहा और अंगद के फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
पिछले साल ही हुई नेहा और अंगद की शादी;-नेहा और अंगद ने दिल्ली के गुरुद्वारे में 10 मई, 2018 को गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दिलचस्प बात यह है कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में से इनकी शादी की जानकारी सिर्फ और सिर्फ करण जौहर को ही थी।
2 महीने पहले ही हुआ है मेहर का जन्म:-बीते 18 नवम्बर, 2018 को नेहा और अंगद की जिंदगी में नन्हीं परी आई और उन्होंने इसका नाम मेहर रखा। फिलहाल तो बॉलीवुड लाइफ परिवार अंगद को उनकी जन्मदिन की शुभकामनाएं देता है और कामना करता है कि वह ऐसे ही हंसी खुशी अपने परिवार के साथ पूरी जिंदगी बिताए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO