व्यापार

रिज़र्व बैंक ने रेपो रेट में 25 बेसिस अंकों की कटौती की

Posted on

रिज़र्व बैंक ने रेपो रेट में 25 बेसिस अंकों की कटौती की, 6.50 से घटकर हुआ 6.25, अन्य महत्वपूर्ण दरों में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई गवर्नर ने 2019-20 में विकास दर 7.4 प्रतिशत रहने का जताया अनुमान।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2018-19 का छठा द्विमासिक पॉलिसी स्टेटमेंट जारी किया है। ये मंगलवार से गुरुवार तक चली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद जारी किया गया है। आरबीआई ने इस नई मौद्रिक नीति के तहत रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। ऐसे में अब रेपो रेट 6.50 से घटकर 6.25 फीसदी हो गया है। इसका असर होम लोन और पर्सनल लोन पर पड़ सकता है। बैंक इन लोन की ब्याज दरों को कम कर सकते हैं।

आरबीआई ने मार्च तिमाही के लिए खुदरा मुद्रास्फीति अनुमान घटाकर 2.8 प्रतिशत किया है। अगले वित्त वर्ष की पहली छमाही के लिए यह अनुमान 3.2 से 3.4 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2019-20 की तीसरी तिमाही के लिए 3.9 प्रतिशत किया है। आरबीआई ने वित्त वर्ष 2019-20 में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत तक रहने का अनुमान जताया है। वित्त वर्ष 2018-19 के लिये यह अनुमान 7.2 प्रतिशत रखा गया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO