भारत

प्रधानमंत्री का रायगढ़ और जलपाईगुड़ी दौरा

Posted on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक जनसभा को करेंगे संबोधित। प्रधानमंत्री प. बंगाल के जलपाईगुड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की रखेंगे आधारशिला, कलकत्ता हाईकोर्ट के नये सर्किट बेंच का करेंगे उद्घाटन। एक जनसभा को भी करेंगे संबोधित।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। पीएम छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक रैली को संबोधित करेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता जोर शोर से जुटे हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के बाद पीएम मोदी का राज्य का पहला दौरा होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी का भी दौरा करेंगे जहां वह राष्ट्रीय राजमार्ग-31 डी के फालाकाटा-सलसलाबाड़ी खंड को चार लेन किये जाने की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री जलपाईगुड़ी में कलकत्ता हाई कोर्ट की नये सर्किट पीठ का भी उद्घाटन करेंगे। पीएम मैनागुरी में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।
पश्चिम बंगाल में सड़क संपर्क को मिलेगा बढ़ावा। इस परियोजना के पूरे हो जाने पर सिलीगुड़ी और सलसलाबाड़ी के बीच सड़क मार्ग से दूरी 50 किलोमीटर घट जाएगी। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार लेन की सड़क बन जाने से क्षेत्र से चाय और अन्य कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना आसान हो जाएगा। सेक्शन पर बनाए जाने वाले चार लेन की सड़क पर लोगों के लिए यातायात सुरक्षा की सारी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इस सेक्शन पर तीन रोड़ ओवरब्रिज, दो फ्लाईओवर, वाहनों के लिए तीन भूमिगत मार्ग तथा आठ बड़े और 17 छोटे पुल होंगे। इससे राज्य की जहां सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा वहीं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।
प्रधानमंत्री जलपाईगुड़ी में कलकत्ता हाई कोर्ट के नये सर्किट पीठ का भी उद्घाटन करेंगे। ये पीठ उत्तरी बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और कूच बिहार के लोगों को त्वरित न्याय सेवाएं देने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर जलापाईगुड़ी के मैनागुरी के भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री की इस जनसभा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO