भारत

राजनैतिक धरना में शामिल होने वाले 5 आईपीएस अफसरों पर होगी कार्रवाई

Posted on

पश्चिम बंगाल में राजनैतिक धरना में शामिल होने वाले 5 आईपीएस अफसरों पर होगी कार्रवाई, गृह मंत्रालय ने अखिल भारतीय सेवा नियमावली के तहत राज्य सरकार को दिए कार्रवाई के निर्देश।

पश्चिम बंगाल के 5 IPS अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई होगी, गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल की सरकार को निर्देश दिया गया है कि वो इन अधिकारियों पर अखिल भारतीय सेवा आचरण नियमावली के तहत कार्रवाई करें। दरअसल, ये सभी आईपीएस अधिकारी राजनैतिक धरने में शामिल हुए थे जो उनकी सर्विस रूल बुक के खिलाफ है। जिन अधिकारियों पर ये कार्रवाई की जाएगी, उनके नाम हैं वीरेंद्र डीजीपी, विनीत कुमार गोयल एडीजी, अनुज शर्मा एडीजी कानून व्यवस्था, ज्ञानवंत सिंह पुलिस कमिश्नर बिधाननगर और सुप्रीतम सरकार एडिश्नल सीपी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO