व्यापार

भारत के स्टार्टअप धुरी के तौर पर उभरेगा पंजाब-सिंगला

Posted on

नएं उद्यमों की सहायता पंजाब की औद्योगिक और व्यापार नीति 2017 का विशेष पहलू-सुंदर शाम अरोड़ा

चंडीगढ़ – राज्य के नौजवानों को नौकरियाँ ढूढऩे वाले नहीं, बल्कि नौकरियाँ देने वाले बनने के लिए अपनी उद्यमी महारत को निखारने का न्योता देते हुए पंजाब के सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्री श्री विजय इंद्र सिंगला ने कहा कि उद्यमिता हमेशा से पंजाब के डी.एन.ए. में रही है और पंजाब सरकार नौजवानों के उद्यमी हुनर को निखारने के लिए सहयोग दे रही है जिससे पंजाब को देश भर में स्टार्टअप (नयी कंपनियाँ) शुरू करने में अग्रणी बनाया जाये। वह यहाँ इंडियन स्कूल ऑफ बिजऩस (आई.एस.बी.) में ‘स्टार्टअप इंडिया पंजाब यात्रा’ के ग्रैंड फिनाले मौके पर संबोधन कर रहे थे।श्री सिंगला ने कहा कि पिछले समय में पंजाब में नौजवान उद्यमियों की संख्या में बड़ा विस्तार हुआ है परन्तु अभी भी बड़े सामथ्र्य को भुनाने की ज़रूरत है। इसलिए पंजाब सरकार राज्य स्टार्टअप समर्थकीय माहौल को और सुचारू बनाने के लिए नयी कोशिशें कर रही है। इसलिए पंजाब स्टार्टअप यात्रा के अलावा पंजाब सरकार प्रभावशाली रियायतों की पेशकश कर रही है, जीनमें नये उद्योगों के लिए मंजूरीयां, कजऱ् पर सब्सिडी, आधुनिक बुनियादी ढांचा और स्टार्टअप सैल्ल स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मोहाली का एस.टी.पी.आई. इनक्यूबेशन सैंटर बेमिसाल काम कर रहा है और इसी तरह का एस.टी.पी.आई. यूनिट अमृतसर में स्थापित किया जा रहा है, जो अगले वित्तीय वर्ष में कार्यशील होगा। राज्य सरकार का मंतव्य पाँच सालों में एक हज़ार नयी कंपनियों को सहयोग देना है। इससे राज्य में 10 इनक्यूबेटर स्थापित करने के अलावा मोहाली को स्टार्टअप के गढ़ के तौर पर विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के कॉलेजों में 50 उद्यमिता केंद्र स्थापित किये गए हैं।समागम के दौरान औद्योगिक और वाणिज्य मंत्री श्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने कहा कि राज्य में आर्थिक तरक्की को बढ़ावा देने और बड़े स्तर पर उद्यम स्थापित करने और नौकरियों के मौके पैदा करने के मंतव्य से स्टार्टअप और इंटरप्रैन्योरशिप फोरम स्थापित करना राज्य की नयी औद्योगिक और व्यापार नीति 2017 का मुख्य पहलू है। उन्होंने कहा कि उद्यमी पंजाब के अर्थचारे को मज़बूत कर सकते हैं और पंजाब स्टार्टअप यात्रा के द्वारा पंजाब सरकार ने राज्य के अर्थचारे को आगे ले जाने की नौजवान उद्यमियों की महारत का फ़ायदा उठाने के लिए प्लेटफार्म मुहैया किया है।श्री अरोड़ा ने कहा कि इस यात्रा का मंतव्य राज्य में नये रास्ते सृजन करने वालों की पहचान करना है, जो पंजाब को स्टार्टअप के गढ़ के तौर पर विकसित करने और पंजाब को तरक्की की धुरी बनाने में समर्थ हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का मनोरथ नयी कंपनियों को ज़रूरी सहूलतें और फंडिंग के मौके मुहैया करना है जिससे वह कागज़ी रूप से शुरू होकर ज़मीनी स्तर तक सफलता के झंडे गाड़ सकें।
दोनों मंत्रियों ने पंजाब स्टार्टअप यात्रा में नौजवानों की बड़ी संख्या में हिस्सेदारी पर खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने समाज सेवा, आई.टी. /डिजिटल मार्किटिंग /ई -कामर्स, स्वास्थ्य एवं निरोगता, कृषि और मैनुफ़ेक्चरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में 523 नये विचार लेकर आने वाले 15 विजेताओं का सम्मान किया।इससे पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती विन्नी महाजन ने उद्घाटनी भाषण में विद्यार्थियों को नये विचार लाने का न्योता दिया और भरोसा दिया कि सरकार उनकी सहायता करेगी। इस समागम में स्थानीय बड़े उद्यमियों ने भी सम्मिलन किया, जीनमें श्री समर सिंगला संस्थापक और सी.ई.ओ. जुगनू, मिस प्रियंका गिल संस्थापक और सी.ई.ओ.पौपक्सो शामिल थे। श्री समर ने समागम में उपस्थित विद्यार्थियों के साथ अपने विचार सांझे करते हुए कहा कि हमें राज्य की तरफ से पेश किये गए मौजूदा साधनों का प्रयोग करना चाहिए और पंजाब की तरक्की का रास्ता पंजाबियों के द्वारा होकर ही गुजऱता है और पंजाबियों द्वारा किये गए यत्नों से ही भारत में नये उद्यम शुरू करने के क्षेत्र में क्रांति लाई जा सकती है। अबोहर के पास के छोटे से गाँव धर्मपुरा की रहने वाली और देश में महिलाओं के लिए सबसे बड़ी डिजिटल कम्युनिटी स्थापित करने वाली अग्रणी महिला उद्यमी प्रियंका ने अपने सफऱ बारे बताते हुए कहा कि किसी भी उद्यम को सफल बनाने के लिए मुख्य तौर पर विद्या, भरोसा और स्थानीय निवासी होने के साथ-साथ हरेक चुनौती का सकारात्मक ढंग से सामना करना चाहिए।इस मौके पर विभिन्न उम्र वर्ग के नए विचार रखने वाले विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी उद्यमियों, जीन्होंने स्वै-सफ़ाई वाला पखाना, व्याख्यात्मिक 3डी पाठ्य पुस्तकें, बोलने में असमर्थ लोगों के लिए स्मार्ट यंत्र और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिकता प्रदान करने वाली बिन्दियां आदि यंत्र बनाए भी समागम में शामिल हुए।यहाँ यह बताना ज़रूरी होगा कि कुछ समय पहले ही 16 जनवरी, 2019 को मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने महीना भर चलने वाले स्टार्टअप पंजाब यात्रा को झंडी देकर रवाना किया था। इस यात्रा अधीन यह मोबाइल वैन जागरूकता फैलाने और नये विचार ग्रहण सम्बन्धी राज्य के 19 स्थानों पर गई। इसके अलावा 8 प्रमुख शिक्षा संस्थाओं में बूट कैंप भी लगाए गए, जिस दौरान प्रबंधकों को भारी समर्थन मिला। इस मौके पर यह भी देखने में आया कि नौजवानों में अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए जोश उमड़ रहा है। इस यात्रा का 5000 के करीब उभरते हुए उद्यमियों ने ख़ूब लाभ लिया और अपने नवीनतम विचार लोगों के साथ सांझे किये। यात्रा के दौरान 118 सर्वोत्त्म विचारों और उपायों को चुना गया, जिनको अमलीजामा पहनाने के लिए उत्साहित किया जायेगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO