मनोरंजन
वरुण धवन और आलिया भट्ट ने मिलकर ‘कलंक’ को किया प्रमोट
वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी बहुत जल्द फिल्म कलंक में दिखाई देने वाली है।
इस फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे है। इस फिल्म को लेकर ना सिर्फ करण एक्साइटेड है बल्कि यही उत्साह वरुण धवन और आलिया भट्ट में भी दिखाई दे रहा है। पिछले दिनों कलंक की टीम ने इस फिल्म की शूटिंग खत्म की है। इसके बाद वरुण धवन और आलिया भट्ट इसका प्रमोशन भी रिलीज से पहले शुरू करने वाले है। लेकिन दर्शकों को याद दिलाने के लिए वरुण और आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कलंक के ये दोनों कलाकार थलाईवा रजनीकांत की फिल्म जॉनी उस्ताद के सामने खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।इस तस्वीर को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा है कि ‘हमारे बिग मोशन पिक्चर एक्सपीरियंस के लिए तैयार हो रहा है #KALANK जब से मिले महान # aliaa08 से प्रेरणा लेना।’सामने आई इस तस्वीर में आप देख सकते है कि वरुण धवन और आलिया भट्ट ने एक दूसरे का हाथ थामे रखा है और यह दिनों डांसिंग लुक में दिखाई दे रहे है। तो वहीँ रजनीकांत पोस्टर में एक्शन अवतार में नजर आ रहे है। खैर, ये चौथी बार होगा जब बड़े पर्दे पर वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी एक साथ दिखाई देंगी। आपको यह भी बता दें, वरुण और आलिया ने अपने करियर की शुरुआत भी साथ में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। इसके बाद जब-जब यह दिनों बड़े पर्दे पर साथ दिखाई दिए दर्शकों ने इनको बहुत पसंद किया।फिल्म कलंक में वरुण और आलिया के अलावा माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त स्टार जैसे सितारें भी दमदार किरदार के साथ दिखाई देने वाले है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होने की बात सामने आई है।