हिमाचल प्रदेश

एस.आई.डी.सी. तथा जी.आई.सी. ने दिया मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान

Posted on

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (एस.आई.डी.सी) की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रूपए के अंशदान का चैक भेंट किया।  
बिक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम (जी.आई.सी.) की ओर से 51 लाख रूपए के अंशदान का एक अन्य चैक भी भेंट किया।   
मुख्यमंत्री ने इस अंशदान के लिए एस.आई.डी.सी और जी.आई.सी. का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह अंशदान गरीब तथा जरूरतमंदों के संकट के समय मदद प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार, निदेशक उद्योग हंस राज शर्मा, प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम व हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम एस.एस. गुलेरिया सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO