खेल

पहला टी-20: न्यूज़ीलैंड ने भारत को 80 रन से हराया

Posted on

न्यूज़ीलैंड ने पहले टी20 में भारत को 80 रन से हरा दिया है. न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम 19.2 ओवर में महज 139 रन पर ऑल आउट हो गई.

न्यूज़ीलैंड से मिले 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और कप्तान रोहित शर्मा केवल 1 रन बनाकर साउदी का शिकार बने. शिखर धवन ने तेज़ी से 29 रन बनाए लेकिन फर्गुसन की एक गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में वो बोल्ड हो गए. ऋषभ पंत को 4 और विजय शंकर को 27 रन पर सैंटनर ने आउट किया. कार्तिक 5, तो हार्दिक पांड्या 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. धोनी एक छोर पर डटे रहे लेकिन दूसरे छोर पर विकेट लगातार गिरते रहे. महेंद्र सिंह धोनी ने 39 रन का योगदान दिया.

भारतीय टीम 139 रन बनाकर आउट हो गई. न्यूज़ीलैंड के लिए टिम साउदी ने 3 विकेट हासिल किए. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. न्यूज़ीलैंड के लिए शुरुआत अच्छी रही और पांचवें ओवर में ही टीम ने 50 रन का आंकड़ा छू लिया. भारत को पहली कामयाबी कोलिन मुनरो के रूप में मिली, जिन्हें 34 रन पर क्रुणाल पांड्या ने आउट किया.

टिम सेफर्ट ने अपना अर्धशतक पूरा किया. 84 रन पर उन्हें खलील अहमद ने बोल्ड किया. केन विलियम्सन को 34 पर युजवेंद्र चहल ने पवेलियन की राह दिखाई. रॉस टेलर के 23 रन और स्कॉट के 20 रन की बदौलत न्यूज़ीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बनाने में कामयाब रही.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO