भारत
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में रॉबर्ट वाड्रा बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.
ऐसा
पहली बार है जब इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय व्यापारी रॉबर्ट वाड्रा से
पूछताछ कर रहा है. इससे पहले हाल ही में रॉबर्ट वाड्रा के बेहद करीबी रहे
मनोज अरोड़ा पर भी ईडी का शिकंजा कस चुका है. दरअसल, ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा
सहित कई आरोपियों और उनकी कंपनी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज
किया है.
ईडी के मुताबिक लंदन के ब्रायंस्टन स्क्वॉयर में वाड्रा की
17 करोड़ से अधिक की संपत्ति के लिए दुबई से पैसे का इंतजाम किया गया था.
लंदन की ये संपत्ति 12-ब्रायंस्टोन स्क्वॉयर में स्थित है. संपत्ति खरीदने
के मामले में मनोज अरोड़ा से पूछताछ की गई. लंदन में खरीदी गई इस संपत्ति
में ही करोड़ों के मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. ईडी की तरफ से बताया गया है
कि रॉबर्ट वाड्रा उस संपत्ति के मालिक हैं.