मनोरंजन
शुरू हुई कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे की लव स्टोरी
रियल लाइफ में तो नहीं लेकिन रील लाइफ में जरुर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के बीच रोमांस शुरू हो चुका है।
इस खबर से जितना आप खुश होने वाले हैं उतनी ही बुरी हालत एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की होने वाली है।दरअसल, कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की शूटिंग शुरू हो गई है। एक्स्ट्रा मैरिटियल रिश्ते पर बनने वाली ये फिल्म 70 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की ही रीमेक है। गुजरे जमाने की इस पुरानी फिल्म में संजीव कुमार ने लीड एक्टर का किरदार निभाया था। जबकि उनके साथ विद्या सिन्हा और रंजीता कौर लीड एक्ट्रेसेस थी।अब इस फिल्म के रीमेक में जहां कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर शादीशुदा कपल के रोल में नजर आने वाले हैं तो वहीं, अनन्या पांडे कार्तिक आर्यन की सेक्रेटरी बनी हुई नजर आएंगी। जो शादीशुदा कार्तिक के साथ इश्क लड़ाती हुईं दिखेंगी।
इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म की जानकारी प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने ट्वीट के जरिए दी है।बता दें कि पहले इस फिल्म में भूमि पेडनेकर का किरदार तापसी पन्नू निभाने वाली थी। लेकिन ऐन वक्त में तापसी की इस फिल्म से एक्जिट हो गई और उनकी जगह फिल्म में भूमि पेडनेकर ने एंट्री मार ली। रिपोर्ट्स हैं कि ऐसा दरअसल निर्माताओं ने फिल्म के लीड स्टार कार्तिक आर्यन के चलते किया। रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक आर्यन फिल्म में तापसी पन्नू के होने से असहज थे और इसीलिए कथित तौर पर उन्होंने निर्माताओं के आगे अपनी शंका रखी।कार्तिक को डर था कि तापसी क्योंकि उनसे बड़ी स्टार हैं, तो ऐसे में वो फिल्म में उनसे इक्कीस नजर आ सकती है। बल्कि प्रमोशन के वक्त भी तापसी की मौजूदगी में वो छुप सकते हैं।