मनोरंजन
अजय देवगन की फिल्म में हेलेन के सुपरहिट गाने ‘मुंगड़ा’ पर ठुमके लगाएंगी सोनाक्षी सिन्हा
अजय देवगन की फिल्म टोटल धमाल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। आए दिन के साथ इस फिल्म से जुड़ी हुई नई खबर सामने आती रहती है। अब इस फिल्म का नया गाना रिलीज होने वाली है। गाना रिलीज होने से पहले इसकी एक झलक सामने आ गई है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा दिखाई दे रही हैं। दबंग गर्ल पुराने ज़माने के चार्टबस्टर गाना ‘ मुंगड़ा’ में ठुमके लगाती हुई दिखाई देने वाली है। आपको बता दें, अजय देवगन ने एक तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकरी अपने फैंस को दी है। इस तस्वीर के साथ अजय दें लिखा- का टोटल धमाल # मुंगड़ा गीत कल सुबह 11 बजे।सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा का यह पहला लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। वैसे आपको बता दें, पहले खबर आई थी की सोनाक्षी सिन्हा इस गाने में हेलेन की तरह जबरदस्त ठुमके लगाती दिखाई देंगी। लेकिन सामने आई तस्वीर से ऐसा बिलकुल भी नहीं लगता है। हेलेन ने फिल्म ‘इनकार’ के इस गाने में मराठी अंदाज में साड़ी पहनी थी लेकिन सामने आई तस्वीर में सोनाक्षी बहुत अलग अंदाज में दिखाई दे रही हैं। वैसे आपको बात दें, सोनाक्षी सिन्हा का यह लुक बहुत अच्छा लग रहा है लेकिन अब इस कल का इंतजार है जब ये गाने रिलीज होगा।आपको बता दें, फिल्म ‘टोटल धमाल’ इंद्र कुमार की निर्देशन में बन रही है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, बोमन ईरानी और संजय मिश्रा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का स्पेशल अपीयरेंस रखा गया है। बात अगर सोनाक्षी सिन्हा की करें तो, वो सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म की शूटिंग मार्च के आखिरी हफ्ते या फिर अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होने की बात सामने आई है।